दुर्गा नवमी पर जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने कन्या पूजन कर कन्याओं को कराया भोज लिया आशिर्वाद
महेन्द्र शर्मा बन्टी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ़ -देशभर में आज दुर्गा महानवमी धूमधाम भक्ति भाव से मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी आज कन्या पूजन कर भोज कराया जा रहा है वही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने भी आज अपने निवास स्थान पर कन्या पूजन किया और कन्याओं को भोजन कराया।
विष्णु लोधी के साथ उनकी पत्नी उत्तरा ल़ोधी, पिता सीपर राम लोधी, भतीजे मेघराज लोधी, बेटे भार्गव ल़ोधी ने कन्याओं के पांव धोकर पूजन किया। पूजन के बाद सभी कन्याओं को भोजन कराया। इस दौरान खुद विष्णु लोधी ने कन्याओं को भोजन परोसा और उनसे आशीर्वाद लिया और सुख ,शांति, समृद्धि की कामना कर सभी के लिए खुशहाली मांगी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.