Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 7, 2022

नोबेल शांति पुरस्कार की हुई घोषणा।

 नोबेल शांति पुरस्कार की हुई घोषणा



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


ओस्लो ( नार्वे) - नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को 2022 नोबेल पीस से सम्मानित किया है। नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने आज ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की। इन नोबेल सम्मानितों में एलेस बियालियात्सकी वर्ष 1980 के दशक के मध्य में बेलारूस में उभरे लोकतंत्र आंदोलन की शुरूआत करने वालों में से एक थे। उन्होंने अपना जीवन अपने देश में लोकतंत्र और शांतिपूर्ण विकास को बढ़ावा देने के लिये समर्पित कर दिया। उन्होंने वर्ष 1996 में वैसना (वसंत) संगठन की स्थापना की। यह एक मानवाधिकार संगठन के रूप में विकसित हुआ, जिसने राजनीतिक कैदियों पर होने वाले अत्‍याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई। वहीं रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल वर्ष 1987 में पूर्व सोवियत संघ में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्‍य यह सुनिश्चित करना था कि कम्युनिस्ट शासन के उत्पीड़न के शिकार लोगों को कभी नहीं भुलाया जायेगा। युद्धों के दौरान मेमोरियल ने रूस और रूसी समर्थक बलों द्वारा लोगों पर किये गये अत्‍याचारों और युद्ध अपराधों के बारे में जानकारी पूरी दुनियां तक पहुंचाई। इसी तरह से यूक्रेन में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज़ की स्‍थापना की गई थी। इसने यूक्रेन के नागरिक समाज को मजबूत करने और अधिकारियों पर यूक्रेन को एक पूर्ण लोकतंत्र बनाने के लिये दबाव बनाने का स्टैंड लिया। संगठन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस की सैन्‍य कार्यवाही के बाद यूक्रेनी आबादी के खिलाफ रूसी युद्ध अपराधों की पहचान करने और उनके दस्तावेज जमा करने का काम निडरता से किया है। संगठन दोषी पक्षों को उनके अपराधों के लिये जवाबदेह ठहराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बताते चलें दुनियां के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है , जिन्होंने विश्व में शांति स्थापित करने या शांति को बढ़ावा देने के लिये बेहतरीन काम किया है। प्रत्येक क्षेत्र के नोबेल के तहत विजेताओं को एक स्वर्ण पदक और एक प्रमाणपत्र के साथ एक करोड़ क्रोनोर (लगभग नौ लाख डॉलर) की पुरस्कार राशि दी जाती है। विजेताओं का सम्मान हर साल 10 दिसंबर को किया जाता है। नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे में दिया जाता है जबकि अन्य क्षेत्रों के पुरस्कार स्वीडन में दिये जाते हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन ने वर्ष 1901 में की थी।तब से अभी तक अलग अलग क्षेत्रों में कुल 609 बार नोबेल पुरस्कार दिये जा चुके हैं। अर्थशास्त्र का नोबेल, जिसे आधारिक तौर पर ‘बैंक ऑफ स्वीडन प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ एल्फ्रेड नोबेल (एल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार)’ दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad