राधेश्याम शर्मा
महिलाएं रानी दुर्गावती की पदचिन्हों पर चलें-इंद्रशाह मंडावी
बूचाटोला में वृक्षारोपण के साथ हुआ रानी दुर्गावती प्रतिमा का अनावरण
छुरिया । गोंड़ महासभा मोहला के अंतर्गत गोंड़ आदिवासी बाहुल्य वनांचल के प्रमुख ग्राम बूचाटोला में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी के करकमलों से वृक्षारोपण के साथ महारानी दुर्गावती के प्रतिमा का अनावरण नारी शौर्यता के प्रतीक गोंड़वाना वीरांगना महारानी दुर्गावती मंडावी के 498 वी जयंती के अवसर पर गत 5 अक्तूबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक मांदर नृत्य की प्रस्तुति के साथ हजारों लोगों के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
गोंड़ समाज ग्राम इकाई बूचाटोला के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी थे। अध्यक्षता गोंड़ महासभा मोहला के अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम ने किया।अतिविशिष्ट अतिथि खुज्जी के विधायक छन्नी चन्दू साहू रहे।
विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति ललिता कंवर, गोंड़ महासभा सचिव कुमार कोरेटी, गोंड़ समाज के छुरिया-डोंगरगढ़़ ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर,ईस्तारी ब्लाक अध्यक्ष बाबूराव हिड़को, खुज्जी ब्लाक अध्यक्ष रामबिलास घावड़े, जनपद सदस्य द्वय द्रोपती मंडावी एवं कन्हैया कोले, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं ग्राम पटेल नेहरू लाल साहू, सरपंचगण पवन बाई ध्रुवे बूचाटोला, कल्पना मंडावी पंडरापानी, संजीव तुमरेकी आमगांव, सेवक राम सहारे गेरूघाट हेमसिंह निर्मलकर झाड़ीखैरी, उपसरपंच रूपनाथ हारमें बूचाटोला,गोंड़ समाज के छुरिया-डोंगरगढ़़ ब्लाक सचिव समन लाल उइके एवं सर्किल अध्यक्ष गिरधारी लाल गोटे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ रानी दुर्गावती के पूजा अर्चना,माल्यार्पण, अनावरण एवं वृक्षारोपण के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का प्रवेश द्वार पर आरती उतार कर एवं मंच पर पुष्पमाला,गुलदस्ता, बैच एवं चांवल से स्वागत किया गया।
बूचाटोला के मिडिल स्कूल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय नारी शौर्यता का प्रतिक है हर भारतीय महिला को रानी दुर्गावती के पदचिन्हों पर चल आत्मसम्मान की रक्षा करना चाहिए। रानी दुर्गावती ने भारत की एक प्रसिद्ध वीरांगना थी जिसने मध्यप्रदेश के पूरे गोंड़वाना क्षेत्र में राज किया। लगातार 15 वर्षों तक सफलता पूर्वक राज करने वाली रानी दुर्गावती गोंड़वाना साम्राज्य का अमिट हस्ताक्षर है जिन्होंने गोंड़वाना साम्राज्य के लिए दुश्मन के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि आत्म बलिदान का परिचय दिया और स्वयं की कटार अपने पेट में भोंककर आत्मबलिदान की पथ पर आगे बढ़ गई। गोंड़वाना रानी मरना जरूरी समझी पर किसी के सत्ता के अधीन रहना स्वीकार नहीं की ।इससे हमें यही शिक्षा मिलता है कि अपने स्वाभिमान और आत्मबल से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।
अतिविशिष्ट अतिथि खुज्जी के विधायक छन्नी चन्दू साहू ने कहा कि शताब्दियों के पूर्व रानी दुर्गावती ने आदिवासी समाज के महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जो कि हम सभी भारतीय महिलाओं के लिए गौरव की बात है। हमारी बेटियां उच्च शिक्षा हासिल कर ऊंची उड़ान भरें। सामाजिक विकास के लिए सामाजिक एकता एवं जन जागरूकता भी आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है।
संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी एवं विधायक छन्नी चन्दू साहू ने जन भावनाओं के अनुरूप वनांचल के प्रमुख आदिवासी बाहुल्य ग्राम बूचाटोला में शासकीय महाविद्यालय खोलने हेतु सार्थक एवं ठोस पहल करने एवं सर्वसुविधा युक्त गोंड़वाना सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष की आसंदी से गोंड़ महासभा मोहला के अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम ने कहा कि हमारा गोंड़ समाज आज भी सभी क्षेत्रों में पिछड़ा है समाज के लिए समाज के समाज प्रमुखों को सामाजिक जनजागृति चलाने की आवश्यकता है।
छुरिया-डोंगरगढ़़ ब्लाक के गोंड़ समाज प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर ने कहा कि हमारे जन्मभूमि बूचाटोला में वृक्षारोपण के साथ गोंड़वाना वीरांगना महारानी दुर्गावती के आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर हम गौरवान्वित हुए है। यह गौरव का पल हमें प्रतिमा दाता सरपंच पवन बाई ध्रुवे एवं गोंड़ समाज ग्राम बूचाटोला ने दी है। जिसके लिए गोंड़ समाज सरपंच पवन बाई ध्रुवे का जीवन भर आभारी रहेगा। श्री कोरेटी ने समाज के लोगों से सामाजिक एकता को इसी तरह से हमेशा बनाये रखने का आव्हान किया।
सभा को विशेष अतिथि ललिता कंवर, बाबूराव हिड़को, द्रौपदी मंडावी, शेरसिंह गोंड़िया,खेलन सिंह ठाकुर, समन लाल उइके,तोमन आचले एवं मुरारी झोड़े ने भी संबोधित कर गोंड़ समाज के लोगों से अपनी गौरवशाली इतिहास को बनाये रखने के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को बनाए रखते हुए इसी तरह के रचनात्मक कार्य हमेशा करते रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन गोंड़ समाज के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर एवं युवा प्रभाग के सर्किल अध्यक्ष भगवान दास पुरामें ने तथा आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के सहसंयोजक महाजन कोमरे ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने का संदेश दिया। ख्यातिलब्ध जय लिंगो आदिवासी मांदर नृत्य दल आंको(खोभा) एवं जय सेवा रीलो मांदर नृत्य दल पंडरापानी (जोब) के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक मांदर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधे रखा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सरपंच पवन बाई ध्रुवे, कार्यक्रम संयोजक दिलीप कोरेटी, महाजन कोमरे,भागवत पुरामें, अंबिका सलामें ,समारू ध्रुर्वे, उमलाल कोमरे,छबिलाल हारमें, सविता पुरामें सहित गोंड़ समाज ग्राम इकाई बूचाटोला का खास योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दयाराम सलामें,कमलेश हिचामें मेघनाथ सलामें,भगवानी दुग्गा, राजू मांझी, जवाहर बोगा,जयपाल यादव, लालबहादुर तिवारी,मानसिंग आचले, राजेश मंडावी, विजय पडोटी, अमित मंडावी, पवन मंडावी, बिदेराम तुलावी, लखन चन्द्रवंशी,मनीलाल कंवर, बोहरू राम कोमरे, प्रभूराम कोमरे, सामसाय कंवर, सिरमो बाई कोरेटी, ललिता सलामें,मेहतरीन हारमें, लोटन सिंह दर्रो,उमेन्द खुरश्याम,बसंता कुमरे, सुमन खुरश्याम,सुमन कोरेटी, कुंजलाल कोमरे, छबिलाल हारमें,आशा कोरेटी, गनिल हारमें, चन्द्रकुमार दर्रो ,डाली कोरेटी,राजेन्द्र नेताम, संतुराम मंडावी आदि सहित छुरिया, डोंगरगढ़़, ईस्तारी, खुज्जी, अंबागढ़ चौंकी एवं मोहला ब्लाक के हजारों सामाजिक लोग,अंचल के सर्व समाज के ग्रामीणजन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.