सी एन आई न्यूज प्रवीण बघेल की रिपोर्ट
*सिवनी*- आज दिन- *रविवार*, दिनांक *02 अक्टूबर 2022* को न्यू आसरा फाउण्डेशन संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* ने महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी नमन किया।
विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* ने नगर के दलसागर तालाब के सामने एन.एच.-7 पर नगरपालिका की लाईब्रेरी परिसर मे स्थित न्यू आसरा फाउण्डेशन संस्था द्वारा सत्य व अहिंसा के प्रेरणास्रोत महात्मा गांधी जी एवं जय जवान जय किसान के उदघोषक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए। तथा पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि नमन् किया। इसके साथ ही श्री राय द्वारा उक्त संस्था के माध्यम से प्रतिमाह अनुसार इस माह भी मानसिक विक्षिप्त जनों को संध्या समय भोजन करवाया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.