सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आज दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन दोपहर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता संगठन भारत राष्ट्रीय उप कार्यालय सिवनी जिला शिवनी मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी संरक्षक मध्य प्रदेश डॉ मनोज कुमार को जिला सिवनी की मध्यान भोजन कर्मियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया मध्यान्ह कर्मियों द्वारा बताया गया कि किसी किसी को तो 8 से 10 माह तक का वेतन भी नहीं मिला है लगभग कर्मियों की संख्या 500 से अधिक है तथा उनकी सभी साथियो ने बताया कि हमें आठ आठ महीनों से वेतन आ प्राप्त है तथा छपारा ब्लाक कर्मी ने बताया है कि चार-पांच महीने से मानदेय नहीं दिया गया है तथा कोरोना काल समय का कई कर्मियों को अभी तक मानदेय प्राप्त नहीं किया गया है उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उनके उच्च अधिकारियों को एवं प्रधान पाठकों को कई बार आवेदन दे चुके हैं तथा लगभग 3 महीने से स्व सहायता समूह में ना तो राशन दिया जा रहा है ना राशि दी जा रही है जिससे यह लोग परेशान है गरीब एवं असाह है कर्मियों द्वारा बच्चों का लालन-पालन अब किस प्रकार हो रहा है भगवान ही भरोसा है इन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जो मध्य प्रदेश में मामा जी के नाम से मशहूर हैं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जी जिला शिवनी जिला कलेक्टर महोदय जी शिवनी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवनी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी जिला शिक्षा अधिकारी जिला सिवनी मध्य प्रदेश एवं अन्य सभी विभागों पर इन्होंने आवेदन दे दिया है लेकिन उचित कार्रवाई इन सभी पदाधिकारियों के द्वारा नहीं होने के कारण उन्होंने बताया कि आज 2 अक्टूबर गांधीजी जयंती ना मना कर हम हड़ताल पर बैठे हैं जब हमारे पास में खाने को अनाज नहीं है तो हम किसी की जयंती कैसे बना सकते हैं उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक से प्रार्थना पत्र आवेदन देने पर भी प्रधान अध्यापक द्वारा उल्टी धमकी दी जा
ती है कि वह इन्हें निकालने देंगे प्रधानाध्यापक एवं मास्टरों की तनख्वाह के बराबर तो हमारे मानदेय नहीं है हम अपने मानदेय के लिए हड़ताल कर रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश के दूसरे कर्मचारी तो अपनी तनखा बढ़ाओ को लेकर हड़ताल करते हैं लेकिन आज हम इसीलिए हड़ताल पर बैठे हैं कि हमारा मानदेय हमें दिया जाए हमारा परिवार पांच छे महीनों से भूखा रहकर या एक समय खाना खाकर जीवन यापन चला रहे हैं अब आगे हमारे सामने समस्या खड़ी हुई है जब जिले के मुख्य अधिकारी किसी प्रकार की कोई भी कोशिश नहीं कर रहे हैं हमारे मामा शिवराज सिंह चौहान जी भी अपनी भांजी का ख्याल नहीं रख रहे हैं अपनी बहनों का ख्याल नहीं रख रहे हैं तो हमारा क्या होगा अगर जिला शिक्षा अधिकारी राज सरकार के किसी भी अधिकारी को 4 महीने से वेतन ना मिले तो उनका घर कैसा चलेगा वह जवाब दें मध्यान भोजन कर्मी की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण नामदेव संबंध एटक अध्यक्ष मध्य प्रदेश तीरथ प्रसाद गजभिए एवं जिला सचिव श्रीमती पुष्पा मर्सकोले द्वारा एवं जिला सिवनी ब्लॉक शिवनी से आई हुई ब्लॉक कुरई से आई हुई सभी मध्यान भोजन करनी ब्लॉक लखनादौन ब्लॉक केवलारी बिलावली सरेखा से आई हुई कर्मी द्वारा ज्ञापन देते समय अब अश्रु प्रभार करते हुए यह बताओ क्या है कि हमारे बच्चे परिवार एक टाइम भोजन कर रहे हैं एवं नमक रोटी या नमक चावल खाकर से पेट भर रहे हैं जिले में बैठे बड़े-बड़े पदाधिकारी ऐसे कौन से हैं जो एक टाइम स्वमऔर उनके परिवार को भोजन करा रहे हैं हमारा मान दे तो बड़े अधिकारियों के जो शिवनी से कुरई भोमा मोटरसाइकिल में प्रतिदिन जाते हैं उनका एक महीने का जो भाड़ा किराया या पैट्रोल खर्च होता है उतना तो हमारा अभी वर्तमान में मानदेय प्राप्त होता है।
अतः शासन प्रशासन से एवं हमारे मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से तथा जिला कलेक्टर महोदय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सिवनी एवं मैं डॉक्टर मनोज कुमार इस विज्ञप्ति के तहत अपील करता हूं कि मध्यान भोजन कर्मियों को तत्काल इनका मानदेय देना अति आवश्यक है जिससे बेचारे गरीब एवं असहाय अपने घर का पालन पोषण कर सकें जय हिंद जय भारत



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.