*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*कसडोल:-* लवन - विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में रविवार को धर्मांतरण के विरोध में भव्य हिंदू जागरण रैली निकाली गई यह रैली ग्राम कोरदा से प्रारंभ होकर ग्राम सोल्हा व सरखोर से लवन नगर भ्रमण कर समापन किया गया इस दौरान ग्राम कोरदा के सात हिंदू परिवार एवं ग्राम सरखोर के तीन हिन्दू परिवार जो अन्य धर्म में धर्मांतरण कर लिए थे उन्हें उन सभी के पैर धुलाकर गंगाजल पिलाकर उन्हें पुनः उनके हिंदू धर्म में उनके स्वेक्षा से वापसी कराया गया यह भव्य हिंदू जागरण रैली में जय श्री राम के जयकारों के साथ ऐतिहासिक समर्थन होने से अंचल भगवामय में लीन हो गया रैली में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल यादव जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, दुर्गा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष ज्योति शर्मा, सत्संग प्रमुख पंकज शुक्ला, जिला संयोजक राजेश केसरवानी ,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत पांडेय, प्रांत मंत्री धर्मेंद्र महोबिया, कृष्णकांत अवस्थी, खंड संयोजक विजय साहू, पितांबर वर्मा ,मुकेश पटेल ,राकेश रोशन साहू, विनय धीवर धनंजय पांडेय, राहुल धृतलहरे, सुमंत साहू ,राकेश साहू, गगन ध्रुव हरीश जायसवाल, राज जोशी आदि हजारों की संख्या में हिंदू लोग शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.