अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - आज दूसरी वाहिनी छसबल सकरी- बिलासपुर में “पुलिस स्मृति दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के विभिन्न इकाईयों जिला पुलिस बल- बिलासपुर , मुंगेली , पेण्ड्रारोड , दूसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी- बिलासपुर एवं बिलासपुर नगर सेना के प्लाटूनों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनलाल डाँगी ( भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान सभी देशवासियों एवं जवानों को देश की रक्षार्थ हेतु सदैव तत्पर रहने व देश की अमन-चैन एवं शान्ति बहाली हेतु हम सभी वर्दीधारी बल को अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु आग्रह किया। मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों की नामावली सूची का वाचन किया गया एवं शहीद परिजनों से मिलकर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली गई एवं उनका निदान हेतु निर्देशित किया गया , सभी शहीद परिजनों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किये गये। इस अवसर पर संभाग के अन्य अधिकारीगण ,
जनप्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त अधिकारी / कर्मचारीगण विधायक धरमलाल कौशिक , संजय अलंग (भा.प्र.से.) आयुक्त बिलासपुर संभाग , श्रीमती पारूल माथुर ( भापुसे) वरष्ठि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , राजेश अग्रवाल ( भापुसे) सेनानी दूसरी वाहिनी छसबल, बिलासपुर चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे) पुलिस अधीक्षक मुंगेली , एस.के. ठाकुर डिविजनल कमाण्डेन्ट , नगर सेना बिलासपुर , सी०डी० टण्डन पुलिस अधीक्षक रेडियो बिलासपुर , श्रीमती ज्योति सिंह, उप सेनानी दूसरी वाहिनी सकरी , श्रीमती दीपमाला कश्यप , सहायक पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज एवं संभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें सभी अधिकारी / कर्मचारी , शहीद परिजन , जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.