अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज - बिलासपुर रतन लाल डांगी द्वारा आज महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम अंतर्गत लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण किये जाने के लिये रेंज अंतर्गत जिलों के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की वचुअर्ल अपराध समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित अपराधों, एससी/एसटी एक्ट के प्रकरणों सहित गुम इंसान जॉंच (महिला, बालक/बालिका), पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना अंतर्गत प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा लंबित ऐसे सभी प्रकरणों की समीक्षा की नियमित रूप से किया जाकर प्रकरणों का समयबद्ध विधिसम्मत निराकरण करने निर्देशित किया गया।पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि थाना / चौकी से संबंधित कई ऐसे प्रकरण जिनमें किसी अन्य विभाग से जानकारी मिलने में परेशानी हो रही हो अथवा जानकारी / दस्तावेज समय पर नहीं मिल पा रहे हों , तो ऐसे प्रकरणों को कलेक्टर द्वारा आयोजित समय-सीमा बैठक (टी.एल. मीटिंग) में आवश्यक रूप से साझा की जावे और समन्वय में कार्य करते हुये प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जावे।पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि जिले में लंबित महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा 60 दिवस एवं एससी /एसटी प्रकरणों का 30 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से निराकरण सुनिश्चित किया जावे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.