छत्तीसगढ़ शासन के योजना राजीव युवा मितान के गठन और उसे गतिशील प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजीव युवा मितान के प्रदेश समन्वयक भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने चुम्मन साहू को राजीव युवा मितान खुज्जी विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया है।
खुज्जी विधानसभा मे राजीव युवा मितान के गठन व क्लबों के कार्यो मे जैसे साँस्कृतिक, खेल, सामाजिक गतिविधियों मे सक्रियता को सुचारू रूप से गति प्रदान करने व क्लबों में प्रशिक्षण देने शासन की योजनाओं को राजीव युवा मितान के माध्यम से समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने के लिए ये नियुक्ति की गई है,अतःउनकी नियुक्ति से युवाओं मे हर्ष व्याप्त है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.