Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 28, 2022

अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई। लगातार हो रहे धरपकड़ से घबराए अवैध शराब के कारोबार को संचालित करने वाले लोग। अंबागढ़ चौकी पुलिस का शराब कोचियों पर कार्यवाही के चलते भूमिगत हुए शराब के अवैध ठेकेदार।

 अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर  बड़ी कार्रवाई।

लगातार हो रहे धरपकड़ से घबराए अवैध शराब के कारोबार को संचालित करने वाले लोग।


 अंबागढ़ चौकी पुलिस का शराब कोचियों पर कार्यवाही के चलते भूमिगत हुए शराब के अवैध ठेकेदार।


➡️ शराब परिवहन करते एक शराब कोचिया गिरफ्तार 

➡️ आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देसी प्लेन शराब किया गया जप्त

➡️ जप्त शराब की मात्रा 8.640 बल्क लीटर कीमती लगभग 3840₹

➡️ आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

➡️ अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर लागातार कार्यवाही जारी


           पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी  वाई0 अक्षय कुमार (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में अवैध शराब बिक्री तथा परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर आरोपी सुरेंद्र कोमरे निवासी वार्ड नंबर 03 ईमाम चौक अंबागढ़ चौकी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखें 48 पौवा देसी प्लेन शराब छत्तीसगढ़ शासन निर्मित शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|




त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए नगर के मार्केट क्षेत्र में दिनांक 27.10.2022 को थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा सहायक उपनिरीक्षक होम प्रकाश सलामें के नेतृत्व में आरक्षक 1525 अर्जुन वर्मा, 1366 ललित कुंजाम कस्बा भ्रमण पेट्रोलिंग पर रवाना किया था, दौरान पेट्रोलिंग भ्रमण के मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर भारत पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड अंबागढ़ चौकी में आरोपी सुरेंद्र कोमेरे पिता स्वर्गीय कमल कोमरे उम्र 45 साल निवासी वार्ड नंबर 3 इमाम चौक अंबागढ़ चौकी को एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 48 पौवा देसी प्लेन शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी से उक्त शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को आज दिनांक 28.10.2022 को न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक होम प्रकाश सलामें, आरक्षक  1525 अर्जुन वर्मा, आरक्षक 1366 ललित कुंजाम का उल्लेखनीय भूमिका रहा|


 ""थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा"" 


कार्तिकेश्वर जांगड़े (निरीक्षक)

थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad