थाना छुईखदान पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपियों को बिरझापुर से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल
जिला- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
सी एन आई न्यूज़ के लिए संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट
छुईखदान: - श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री रामगोपाल गर्ग, माननीय पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा, माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती नेहा पांडे, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश साहू एवं थाना स्टाप के द्वारा कार्यवाही किया गया। प्रार्थी छोटुराम बघेल निवासी मुहडबरी थाना छुईखदान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/08/22 को बुआ जय ललिता मांडले तिजा के त्यौहार में आई है रात्रि में खाना खाकर एक कमरे में सोये थे मेरी बुआ अलग खाट में सोई थी करीबन 11.00 बजे तीन चोर चोरी करने कमरा अंदर घुसे और कमरे में रखे आलमारी लाकर से 2400 रूपया एवं दो नग मोबाईल विवो एवं सैमसंग कंपनी दो दो हजार का कीमती 4000 रूपये तथा बुआ के गले में पहनी एक नग सोने की पत्ती कीमती 2500 रूपये को कैंची से काटकर जुमला 8900 रूपये को चोरी कर लिये। कि रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 457,380 भा.दं.सं. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी भगवती पारधी पिता स्व0 प्यारे बाबू पारधी उम्र 55 साल साकिन बिरझापुर थाना धमधा जिला दुर्ग (छ.ग.) को दिनांक 25/08/2022 को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। दो आरोपी फरार थे। जिसमें विवेचना के दौरान एक आरोपी प्रकाश पारधी पिता रमेश उर्फ प्रेमलाल पारधी उम्र 40 साल साकिन बिरझापुर थाना धमधा जिला दुर्ग को लगाये गये मुखबीर से सूचना मिलने पर टीम गठित कर घेराबंदी कर बीते कल दिनांक 02.10.2022 को पकडा गया। आरोपी प्रकाश पारधी के कब्जे से 01 नग विवो कंपनी एंड्रॉयड मोबाईल कीमती 2000 रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एल 4419 हीरो एचएच डीलक्स नीला कलर कीमती 50,000 रूपये जुमला कीमती 52000 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।
वहीं उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक श्री राजेश साहू, सउनि. पुरूषोतम निर्मलकर, प्र0आर0 1416 कमलेश श्रीवास्तव आर0 1180 जयेश साहू, आर0 चालक 1592 भूषण लाल चन्द्रवंशी की महत्वपुर्ण एवं सराहनीय भूमिका रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.