राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत बंशीताल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/ग्राम पंचायत बंशीताल में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष आशीष श्रीवास की अध्यक्षता में दुर्गा पंडाल बंशीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले गांव के प्रतिभाशाली युवक और युवतियां जिन्होंने अपनी सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा मितान क्लब के अध्यक्ष आशीष श्रीवास के द्वारा बताया गया कि राजीव युवा मितान क्लब माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की युवा पीढ़ी के लिए महत्वकांक्षी योजना है इसके माध्यम से युवक और युवतियां अपने हुनर से श्रेष्ठ से श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर सकते हैं, और अपना व अपने गांव का नाम रोशन कर सकते हैं,यह एक माध्यम है जिससे अगर व्यक्ति चाह ले तो अपना भविष्य उज्जवल बना सकता है।।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम इनाम ₹151, द्वितीय इनाम ₹101, तृतीय नाम ₹51, तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में कलम का वितरण ग्राम की महिलाओं के हाथों से कराया गया।।
संपूर्ण कार्यक्रम में युवा मितान क्लब के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मरावी जी कोषाध्यक्ष भुवनेश दास मानिकपुरी जी और समस्त सदस्य उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.