डोंगरगढ़ -जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज भाई आज नवरात्रि के पावन पर्व पर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम धनडोंगरी पहाड़ी में विराजमान मां गढ़ माता की दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं गढ़ माता मंदिर प्रांगण में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया तथा मान.नवाज भाई समस्त ग्राम वासियों के साथ प्रांगण में बैठकर मंदिर के विकास के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया
नवाज भाई जी द्वारा कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा हमारे संस्कृति हमारे धरोहर को संजोकर रखने का निरन्तर काम कर रहे है और भगवान श्री राम के नैनिहाल चंदखुरी में माता कौशिल्या और भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थान में राम वन गमन मार्ग बनाया जा रहा है
भगवान श्री राम सभी के हृदय में बसते हैं ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम का भव्य मंदिर का निर्माण आपके गांव में हो रहा है उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई
हर संभव मंदिर प्रांगण के विकास में कार्य करने हेतु कहा साथ में जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी जनपद के उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सरपंच मीना साहू लोकेश वर्मा उपसरपंच महेश वाघमारे सभी पंच इंदिरा महिला शक्ति संगठन की महिलाएं गांव के पटेल ग्राम प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.