मोहला 02 अक्टूबर 2022। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में गांधी एवं स्वर्गीय श्री शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने भी गांधी एवं स्वर्गीय श्री शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एसडीएम श्री ललितादित्य नीलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रमांक 02 - उषा किरण ----------------------



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.