रतनपुर तहसीलदार ने किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए जेसीबी से नाले को खुलवाने का काम किया, किसानों ने इस पर खुशी जाहिर की
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर बाईपास (फूटहा नाला) में नाले को बंद कर दिए जाने की वजह से हजारों किसानों की फसलें बर्बाद होने से प्रभावित किसान कल कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुंच गए थे, मीडिया आए खबर का हुआ असर हमारी टीम जब इसकी पड़ताल की तो इसमें कुछ बातें सामने आई जिससे यह पता चला कि पेंड्रा के कारोबारी गोयल ने नाले के ऊपर अवैध निर्माण करा दिया है और नाले को पाटने का काम किया गया था विशेष सूत्रों से यह भी पता चला है की इरिकेशन विभाग के द्वारा उन्हें एन ओ सी भी दे दिया गया है
जबकि नगरीय क्षेत्र होने के नाते नगरपालिका से एनओसी होना था, निर्माण कार्य के लिए नगरपालिका से एनओसी नहीं लिया गया है तहसीलदार साहब को किसानों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था, किसानों ने बताया कि नगरपालिका, एसडीएम और डायरेक्ट कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था, रतनपुर तहसीलदार प्रकाश साहू ने बताया
कि मीडिया से उन्हें जानकारी हुई जिससे उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज सुबह 9:30 बजे ही बाईपास रोड फुटहा नाले के पास पहुंच गए जहां पर सभी किसानों की मौजूदगी में नाले का निरीक्षण किया गया जिस पर नगर पालिका से जेसीबी बुलाकर नाले को खुलवाया गया और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वहां पर सीमांकन का आवेदन आया है और वहां पर सीमांकन होना है होने के बाद और जगह स्पष्ट हो जाएगी लेकिन प्रथम दृष्टया देखने पर ही पता चल रहा है की निर्माण शासकीय नाले पर ही करा दिया गया है आज की कार्यवाही से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं क्योंकि खड़ी फसल बर्बाद होने से बच गया जिसके लिए सभी किसानों ने तहसीलदार साहब को धन्यवाद ज्ञापित किया है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.