एनएफटी के दौरान राशि रिजेक्ट होने के चलते सरपंचों ने नाराजगी दिखाई दी
मनरेगा का भुगतान नही होने जनपद पंचायत में जड़ा ताला।
भुगतान नही होने से सरपंच नाराज जनपद के गेट के पास बैठाकर किए नारेबाजी ।।
दीपावली में भुगतान नही होने से सरपंच गिरफ्तारी कर ले जाने बात कहा रहे
ढाई साल से भुगतान नही होने तालाबंदी तक जा पहुंचा मामला ।।
एसडीएम सुनील नायक जनपद में बैठक ले रहे थे तालाबंदी के चलते उन्हे भी कुछ समय के लिए अन्दर रहना पडा ।
तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो ने कर्मचारियों के माध्यम से ताला तोड गया ।
मनरेगा का चार करोड का भुगतान बकाया बताया जा रहा ।
सरपंचों ने कहा जिसे मटेरियल लिए है , दीपावली में घर में वसूली करने आए तो क्या जवाब देगें
जनपद पंचायत छुरिया में 118 ग्राम पंचायत में भुगतान नही होने से सरपंच संघ ने नारेबाजी करते हुए ताला जड़ा दिया ।
पुलिस टीम भी मौके में पहुंची सरपंचों से बात की ।
एसडीएम सुनील नायक ने अधिकारियों से बात की लेकिन सरपंच भुगतान नही होने तक हटाने को तैयार नही।
वी ओ छुरिया । जनपद पंचायत छुरिया एनएफटी के दौरान राशि रिजेक्ट होने के चलते मनरेगा का भुगतान नही होने सरपंच संघ द्वारा जनपद पंचायत में ताला जड़ा दिया विगत ढाई साल से अटके राशि को लेकर नाराजगी प्रगट करते हुए जनपद पंचायत के गेट में बैठ गये । एसडीएम सुनील नायक अधिकारी का बैठक ले रहे थे तब तक सरपंच संघ ने गेट में ताला जड़ा दिया । एसडीएम ने समझाने का प्रयास किया लेकिन सरपंच भुगतान को लेकर अड़े रहे। सरपंचों के नही मनाने पर तहसीलदार श्रीमती अनुरिमा टोप्पो ने ताला तोडकर गेट खोला एसडीएम बाहर आकर सरपंचों का गभीरता से बात सूनी । सरपंचों का कहना है जब तक भुगतान नही होगा तब तक घर नही जायेगें जनपद पंचायत के गेट पास बैठे रहेगें । मामला को देखते हुए एसडीएम ने अपने उच्चाधिकारियों से चर्चा की लेकिन मामला अभी तक नही सुलझा पाया है सरपंच अभी भी गेट के पास नारेबाजी करते हुए बैठे है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.