*जल,जंगल,जमीन एवं संस्कृति की रक्षा पर हुई विचार*
*विदेशी एवं भारतीय अतिथि वक्ताओं ने रखा विचार*
छुरिया(फोटो) राष्ट्रीय बिरसा बिग्रेड एवं आदिवासी विचार मंच के तत्वावधान में गत दिनों महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन हुआ जिसमें आदिवासी समाज प्रमुख दिनेश कोरेटी दिलेर के नेतृत्व में छुरिया ब्लाक के आदिवासी समाज प्रमुखों ने उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि स्वदेशी पर संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी मंच के उपाध्यक्ष फूलमन चौधरी नेपाल,फूलमन चौधरी के सचिव प्रेम चौधरी,रसद समन्वयक सुश्री तुलसी चौधरी, मोबिना नौमोहम्मिगन अमीरी ईरान,डाॅ.हनी मोगानी ईरान, स्वदेशी पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के उपाध्यक्ष अलेक्सी टस्यकेरेव रूस , ग्लोबल होम के अध्यक्ष बृजलाल चौधरी फ्रांस,लेस मेलेजर आस्ट्रेलिया, भारतीय वक्ता सतीश पेंदाम महाराष्ट्र,भंवर लाल परमार,डाॅ मीना मैडम राजस्थान, बेबीता बेलोसा झारखंड आदि सहित अन्य राज्य असम,मणिपुर,मेघालय, उड़िसा, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य के अतिथि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
अतिथि वक्ताओं ने कहा कि भारत में आदिवासी समाज की जनसंख्या दस करोड़ से भी अधिक है फिर उनको उनका वाजिब अधिकार नहीं मिल पा रहा है।इस देश को आजाद हुए 75 साल पूरा हो गया है लेकिन आदिवासी समाज को अभी भी सही मायनों में आजादी नहीं मिल पायी है। आदिवासी समाज के विकास के लिए उनकी जल,जंगल,जमीन एवं संस्कृति की रक्षा करना आवश्यक है।संयुक्त राष्ट्र संघ के महासभा में भारत में आदिवासी नहीं है कहना भारत के आदिवासी समाज के साथ अन्याय है। भारतीय संविधान में अनुसूचित जनजाति के स्थान पर आदिवासी समाज को मान्यता मिलना चाहिए। आदिवासी समाज को अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए स्वयं जागरूक होने की जरूरत है।आदिवासी समाज को अपने हक की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय शिक्षित होकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से संगठित होने का आव्हान किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन नागपुर में सामिल होने वाले छुरिया विकास खंड के आदिवासी समाज प्रमुखों में प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज छुरिया के ब्लाक संरक्षक एवं ब्लाक गोंड़ समाज छुरिया-डोंगरगढ़़ के अध्यक्ष दिनेश कोरेटी दिलेर, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र कल्लूटोला के अध्यक्ष रघुवीर सेवता,गोंड़ महासभा मोहला के कर्मचारी प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री जगत राम कोरचे,ब्लाक गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़़ युवा प्रभाग के ब्लाक अध्यक्ष तोमन लाल आचले,आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र कल्लूटोला के महामंत्री उद्धव ठाकुर,ब्लाक गोंड़ समाज ब्लाक इकाई ईस्तारी युवा प्रभाग के ब्लाक उपाध्यक्ष हेमलाल आचले सामिल है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.