कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज सुबह संयुक्त कलेक्टोरेट परिसरके संचालित अलग-अलग जिला कार्यालय तथा अलग-अलग शाखाओं के औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण में 9 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
कलेक्टर श्री महोबे ने अनुपस्थित मिले अधिकारी-कर्मचारियों को शो काज नोटिश जारी करने के निर्देश दिए।
बताते की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हाल ही में अपने प्रदेश व्यापी भेट मुलाकात एवं जनचौपाल के तहत कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यालयों में समय पर उपस्थिति नही होने की शिकायत पर कड़ी नाराजगी जताई थी। कलेक्टर ने आज संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर का औचक निरीक्षण किया है। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को अपने अपने कार्य क्षेत्रो के शासकीय कार्यालयों का भी अचौक निरीक्षण करने और प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.