*शासन की प्रोत्साहन योजनाओं और अच्छी बारिश से इस बार बंपर फसल की उम्मीद, धान खरीदी की मुकम्मल व्यवस्था रखें और रबी फसल पर करें फोकस*
*- संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने दुर्ग संभाग के अपर कलेक्टर्स और संभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक*
*- गिरदावरी की डाटा एंट्री बेहतर करने दिये निर्देश क्योंकि इसी आधार पर होगी धान खरीदी*
*- सड़कों के संधारण और ब्लैक स्पाट ठीक कराने के कार्य की निरंतर मानिटरिंग के दिये निर्देश*
*- भूअर्जन के मामलों में एवं क्षतिपूर्ति के प्रकरणों में तेजी से करें कार्रवाई*
*- इस बार 112 प्रतिशत बारिश दुर्ग संभाग में दर्ज*
*- रेवेन्यू के समयसीमा से बाहर के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने और इसके अब तक निराकृत नहीं होने के कारण भी दर्ज करने के दिये निर्देश*
दुर्ग 14 अक्टूबर 2022/ अभी संभाग में एक नवंबर से धान खरीदी होनी है। इसके लिए किसानों को समितियों में अच्छी व्यवस्था मिले, यह सुनिश्चित कर लें। इस बार बारिश काफी अच्छी हुई है। संभाग में 112 प्रतिशत बारिश हुई है। अतएव बंपर फसल होगी। धान की खरीदी की बेहतरीन व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। यह निर्देश संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने अपर कलेक्टर्स एवं अन्य विभाग के संभागीय स्तर के अधिकारियों को दिये। श्री कावरे ने कहा कि धान खरीदी में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए गिरदावरी कराई जाती है। यह देख लें कि गिरदावरी की डाटा एंट्री बेहतर तरीके से हो सके। इस मौके पर सभी जिलों के अपर कलेक्टर, उपायुक्त विकास श्री अजय मिश्रा, उपायुक्त राजस्व श्री अवधराम टंडन, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री एचआर ध्रुव, संयुक्त संचालक कृषि श्री आरके राठौर, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री पीके पांडे, सीएसपीडीसीएल कार्यपालक निदेशक श्री जांभुलकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.