*छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) द्वारा महिला सेल पुलिस टीम एवं फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों से किया गया मुलाकात।*
*महिला सेल में स्थित शांति कक्ष को बताया गया रोल मॉडल पीड़ित महिला/पुरुषों के मन को एकाग्र कर भविष्य के लिये उचित फैसला लेने में करेगी मदद।*
*कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी निशुल्क कोचिंग क्लास की जमकर की गई सराहना।*
*फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों को प्रैक्टिकल लाइफ में होने वाली समस्याओं से बचाव हेतु जल्द किया जायेगा एक दिवसी कार्यशाला का आयोजित।*
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के एक दिवसीय दिनांक-14.10.2022 को कबीरधाम जिले में आगमन के दौरान पुराने पुलिस लाइन में स्थित महिला सेल का निरीक्षण किया गया तथा महिला सेल में स्थित शांति कक्ष की सराहना करते हुये रोल मॉडल बताते हुए राज्य के सभी जिलों में स्थित महिला सेल में इस प्रकार के शांति कक्ष की स्थापना होनी चाहिए
जिससे काउंसलिंग में आने वाले पीड़ित परिवार को शांत बैठा कर मेडिटेशन करा मन को एकाग्र कर भविष्य का उचित फैसला लेंगे जिससे बहुत से परिवार को बिखरने से बचाया जा सकता है, कहा गया तथा उपस्थित महिला सेल के अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.