गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ग्राम मोहतरा में तहसील साहू समाज संघ पंडरिया के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
मंत्री श्री साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी
कवर्धा, 14 अक्टूबर 2022। प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू गुरूवार को पंडरिया विकासखंड के ग्राम मोहतरा में तहसील साहू समाज संघ पंडरिया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह उपस्थित थे।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.