Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 14, 2022

ग्राम पंचायत सत्तीबहरा में हुआ राजस्व शिविर का आयोजन




बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बेलगहना ----प्रशासन की ओर से नागरिकों की सुविधाओं के लिए कई प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है इसी तारतम्य मे तहसील बेलगहना के समस्त पंचायतों में अलग-अलग दिवस राजस्व शिविर का आयोजन कर जाति आमदनी जैसे प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है इस आयोजन से लोगों को आय जाति आमदनी निवास बनवाने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिल रहा है। हालांकि जिन आवेदनों में जानकारी के अभाव में प्रपत्रों की कमी पाई गई वे प्रकरण लटके, हालांकि इनके निराकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।


पूर्व में बेलगहना ग्राम पंचायत में भी शिविर का आयोजन कर जाति निवास बनाए गए थे।आज ग्राम पंचायत सत्तीबहरा में राजस्व शिविर का आयोजन हुआ जिसमें नायब तहसीलदार बेलगहना राकेश कुमार ठाकुर के द्वारा बताया गया कि पूर्व से ही सभी को जाति निवास हेतु फार्म का वितरण स्कूलों व पंचायत के माध्यम से कर दिया गया था आज शिविर के माध्यम से सभी फार्म को एकत्र करके प्रकरणों का निराकरण कर जल्द ही पंचायत के माध्यम से ही लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, शिक्षक, हल्का पटवारी कोटवार, की उपस्थिति से लोगों को फार्म भरने की दिक्कत नहीं हुई साथ ही आवेदनों में होने वाली कमियों की जानकारी भी लोगों को तत्काल मिल गई। जिन लोगों के आवेदन अपूर्ण पाए गए उन्हें मौका दिया गया है ताकि वे अपना आवेदन पूर्ण कर जमा करा सकें।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad