बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
हुई पुलिस प्रशासन के साथ झूमाझटकी।
बेलगहना--- प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था,जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बातों पर गोली मारकर हत्या, नाबालिग से सामुहिक बलात्कार कर हत्या, नक्सलियों से राजनेताओं के संबंध, इन समस्त घटनाक्रमों में भूपेश सरकार की चुप्पी मौन सहमति की ओर इशारा करती है।
4 वर्षों से इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने से त्रस्त है, आक्रोशित है, परेशान हैं। उक्त बातों को लेकर प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के समस्त मंडलों में आज भूपेश सरकार का पुतला दहन किया गया
जिसमें बेलगहना मंडल में यह कार्यक्रम भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रदीप साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुरुवार में आयोजित की गई। भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्राम के गांधी चौक पर पुतला दहन करते वक़्त अचानक पहुंची बेलगहना पुलिस की टीम के साथ हुई झूमाझटकी के बीच पुलिस पुतला छीनने में कामयाब रही।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.