डोंगरगांव :-स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव के भैया बहनों के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।नवरात्रि पर आधारित उक्त कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण विद्यालय की आचार्या कुमारी संगीता चावरे ,राजेश्वरी देशमुख, श्री कमलेश सोनकर के मार्गदर्शन में व गायन- वादन में श्री हृदय राम पटेल, नेमूदास जी का योगदान रहा।
श्री दुर्गा उत्सव समिति पुराना बाजार चौक गरबा प्रांगण में आयोजित हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति विद्यालय में अध्ययनरत भैया बहनों के द्वारा दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा में सर्वप्रथम भगवान शिव पार्वती भजन से प्रारंभ की गई तत्पश्चात नारद मुनि का कैलाश पर्वत से आगमन, माता सती का शिव जी से निवेदन करते हुए संवाद, माता सती का नंदी के साथ यज्ञ आयोजन, माता सती का अन्य देवियों के साथ मिलन, दक्ष के साथ युद्ध एवं हवन कुंड में आगमन वीरभद्र का वर्णन, भगवान शिव जी का आगमन माता पार्वती का जन्म एवं माता के नौ रूपों का वर्णन, माता काली का आगमन तथा असुर राज शुंभ निशुंभ का वध तत्पश्चात माता दुर्गा की महा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेन्द्र शर्मा एवं सरस्वती शिक्षा समिति डोंगरगांव के पदाधिकारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को नवरात्रि की शुभ कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी गई तत्पश्चात प्राचार्य जी के द्वारा श्री दुर्गा उत्सव समिति बाजार चौक डोंगरगांव के सदस्यों का, गणमान्य नागरिकों एवं पालको का आभार व्यक्त किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियों की अहम भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव जिला ग्रामीण से रोशन कुमार पटेल



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.