टेक राम सलामे ने रखी कलेक्टर के सामने जन चौपाल में अपने दैनिक कार्यों विवरण।
छुरिया:-- छुरिया ब्लॉक से लगे ग्राम पंचायत घोघरे के चर्चित दिव्यांग युवा टेक राम सलामे ने दिनांक 11 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को कलेक्टर के जन चौपाल मे कलेक्टर के सामने आपने दैनिक कार्य निशुल्क शिक्षा एवं ग्राम विकास सामाजिक कार्य के क्षेत्र मे पल्स पोलियो अभियान, कोविड-19 अभियान, कुपोषण अभियान, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान,जल संरक्षण अभियान,
मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे अनेक कार्यों को कलेक्टर के सामने फाइल प्रस्तुत किया। विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य को देखकर बहुत ही प्रशंसा किया। टेकराम ने कलेक्टर से शिक्षा के क्षेत्र मे कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र की मांग किया। कलेक्टर ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर तत्काल प्रशस्ति पत्र बनाने का निर्देश दिया। वही समाज कल्याण विभाग से बघेल और कलेक्टर के हाथों से व्हीलचेयर भी टेक राम सलामे को प्रदान किया गया। व्हीलचेयर मिलने पर टेक राम सलामे ने बघेल सर और कलेक्टर सर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.