बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर...... खैरा खो-खो,कबड्डी,गिल्ली डंडा, फुगड़ी,गेड़ी दौड़,भौरा जैसे विभिन्न खेल छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल है।नियमित खेलकूद से व्यक्ति मजबूत आत्मविश्वासी और कुशल बनता है।जिससे व्यक्ति मानवीय चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के आयोजन से खउक्त बातें मुख्य अतिथि सुमंत जायसवाल ने कहा। छत्तीसगढ़शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चपोरा और बारीडीह में गिल्ली डंडा खेल खेलकर जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोटा जनपद उपाध्यक्ष सुमंत जायसवाल द्वारा किया गया।
ग्राम पंचायत चपोरा जोन मे 8 ग्राम खैरा,चपोरा,सेमरा, आमामुड़ा,बानाबेल,मोहदा,नवागांव(मोहदा) और मझवानी तो वही ग्राम पंचायत बारीडीह जोन में कंचनपुर ,बारीडीह,रिगवार,पुडू, तेंदूभाठा, बरपाली, उमरिया दादर, रानी बछाली के मध्य चली इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने पिट्ठूल,गिल्ली डंडा,लंगड़ी दौड़ में भाग लेकर अपनी खेल कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम सरपंच गोवर्धन सिंह आर्मो, हेमंत सिंह क्रांति, शिव कपूर मरकाम वरिष्ठ करारोपण अधिकारी, श्रीमती नीलू सिंह, श्रीमती रेशम आर्मो, धनेश्वरी पटेल,अहिल्या कैवर्त, जयराम दास मानिकपुरी, रवि कुमार पैकरा, दादू सिंह पैकरा कुंज बिहारी नेटी सरपंच ग्राम पंचायत बारीडीह, सचिव तिलक कोले, सनत साहू गणेश यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.