खैरागढ़. धान खरीदी को लेकर समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों के असहयोग के बाद भी प्रशासन इसमें व्यवस्था बनानें तैयारियों जुट गया है। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित नोडल अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने समितियों में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते तैयारियों को अंतिम रूप देते दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में धान खरीदी को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने, उदासीनता एवं लापरवाही नहीं बरतने,धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश देते कलेक्टर डॉ सोनकर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे पटवारियों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कम्प्यूटर ऑपरेटरों की बैठक ली।
समिति प्रबंधकों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर जारी धान खरीदी के बहिष्कार के बीच नए जिले खैरागढ़,छुईखदान, गंडई जिले के 39 सहकारी समितियों के अन्तर्गत 42 धान उपार्जन केन्द्रों में एक नवंबर से धान खरीदी की जाएगी है। धान खरीदी के लिए बारदाने की व्यवस्था करने निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ सोनकर ने किसानों के पंजीयन की जानकारी, बारदानों की उपलब्धता, फड़ चबुतरा, जनरेटर, ड्रेनेज सिस्टम, बारिश से बचने तिरपाल आदि की व्यवस्था के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिए। खरीदी केन्द्रों में मानव संसाधन, आर्द्रता मापी यंत्र, उपार्जन केन्द्र मे तौलबांट पेयजल, विद्युत व्यवस्था, कैप कव्हर आदि का भौतिक सत्यापन करने, शासकीय उचित मुल्य की दुकानों और मिलर्स से प्राप्त बारदानों की जानकारी ली और बारदानों के सत्यापन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोचिए और बिचौलियों अपना धान न खपायें इसका विशेष ध्यान रखें।
खरीदी केन्द्रों मे किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित समिति प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रकाश सिंह, उप संचालक कृषि आरके सोलंकी, सहायक पंजीयक सहकारिता रघुराज सिंह, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आलोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
धान खरीदी पर संकट : कलेक्टर ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
सहकारी कर्मी मानने तैयार नहीं, प्रशासन खरीदी की तैयारी में जुटा
30/10/2022
कलेक्टर के निर्देश पर हड़बड़ाए बैंक प्रबंधन
कलेक्टर के निर्देश के बाद धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था देखने जिला सहकारी बैंक प्रबंधन शनिवार को ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचा और प्रारंभिक तैयारी देखी। समितियों में साफ-सफाई भी अब तक नहीं हो पाई है। समिति कर्मचारियों द्वारा धान खरीदी से खुद को दूर रखने और दो सूत्रीय मांगों पर विचार नहीं किए जाने को लेकर धान खरीदी के कार्यो में रूचि नहीं दिखाए जाने के बाद बैंक प्रबंधन की मुसीबतें बढ़ गई हैं। शनिवार को समितियों में पहुंचें बैंक अधिकारियों को कोई तैयारी ही नही दिखी आनन फानन में अधिकारियों ने धान खरीदी की व्यवस्था और तैयारी को लेकर दूसरी व्यवस्था बनानें की रूपरेखा भी तैयार की।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.