Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 30, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तर्ज पर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुँच भारत जोड़ो यात्रा का दे रहे संदेश

मोहम्मद अज़हर हन्फी की रिपोर्ट

भाटापारा:- हमारे नेता राहुल गांधी जी 150 दिन तक सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं तो हम कैसे घर बैठ सकते हैं। इसलिए भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भी 150 दिन तक कांग्रेस जन घर घर भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचा रहे है और आम जनता के दिल की बात भी छाया विधायक सुनील महेश्वरी सुन रहे है। 150 दिन के अंदर एक हजार से अधिक बैठक जनता के साथ सभी ग्राम एवं वार्डों में पहुंचकर किए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार की योजना भी जनता तक पहुंचाई जा रही है।

      भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का रथ स्थानी कांग्रेस जनों के साथ भाटापारा विधानसभा के समस्त ग्राम एवं नगर तक पहुंच कर भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने प्रथम राउंड पूरा कर चुकी है। अब दूसरे राउंड में प्रत्येक बूथ में 3 से 5 स्थानों पर आम जनता के साथ मीटिंग करने का कार्यक्रम ग्राम देवरी ,कोलिहा ,सुमा, कैथी ,पाटन खैरा आदि ग्रामों में छाया विधायक सुनील महेश्वरी स्वयं पहुंच कर ले चुके है।

    श्री महेश्वरी ने कहा की इस यात्रा में जनता का भारी समर्थन है। हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता विश्वाश करके बोलने लगी है कि मोदी सरकार ने हमे महंगाई, बेरोजगारी और नफरत ही दी है।

     प्रत्येक मीटिंग के बाद दूसरे मीटिंग में पहुंचने तक ग्रामीणों के साथ पदयात्रा भी किया जा रहा है। आम जनता अपनी समस्या लेकर छाया विधायक सुनील महेश्वरी को अवगत करा रही है। जिसे त्वरित निराकरण के लिए वे मौके पर ही पंचायत स्तर से राज्य स्तर के अधिकारी तक सीधे संवाद कर रहे है।

     यह ज्ञात हो कि भारत जोड़ो यात्रा के  भाटापारा विधानसभा प्रभारी सुनील महेश्वरी के नेतृत्व मेंके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर इस विधानसभा क्षेत्र में 150 दिन तक जन जन तक संदेश पहुंचाने का शपथ एवं संकल्प लिया था।

 

     यह ज्ञात हो की प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के संदेश पहुंचाने रथ चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विधानसभा में 8 सितम्बर से संचालित है। श्री माहेश्वरी ने 150 दिन में से 90 दिन कार्यक्रम में स्वयं सुबह से शाम तक शामिल रहेंगे।

     अब तक यात्रा में प्रमुख रूप से अशोक ध्रुव जी जिला उपाध्यक्ष, केतुम पार्षद एवं सभापति सीरीज जांगड़े भूलू राम कुर्रे, दीपक नीर्मलकर, केतुमान साहू, , राजेंद्र वर्मा, गेंद राम साव, शैलेंद्र अहिरवार, एल्डरमैन कुमारी जांगड़े, सावित्री ध्रुव, गिरिस परप्यानी,, पूर्व पार्षद अय्यूब बांठिया,संजय बघेल नवीन बॉक्स, भुवन सिंह ठाकुर महिला काग्रेस प्रमिला साहू, लक्ष्मी पांडे, कुमारी साहू हिम्मत साहू, सतरूपा वर्मा हेमिन ध्रुव, सीमा रात्रि, निर्मला कोसलेदीपक वर्मा विवेक अग्रवाल भुनेश्वर शर्मा आबिद खान मनहरण वर्मा भोजनारायन विजय रविशंकर सुंदरलाल साहू उदय साहू सुरेंद्र वैष्णव मनहरण साहू राजा तिवारी संजय वर्मा शिवा यादव बृजमोहन वर्मा गजेंद्र साहू टिकेश्वर साहू आकाश रजक प्रकाश रजक नीलेश साहू आदि सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad