Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 19, 2022

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दायरा बढ़ाएं - कलेक्टर। कलेक्टर ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तथा राज्योत्सव की तैयारी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दायरा बढ़ाएं - कलेक्टर।


कलेक्टर ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तथा राज्योत्सव की तैयारी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।



 वनाधिकार पट्टे के लिए प्राथमिकता से करें कार्य।


  जिले में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत।


 आश्रम एवं छात्रावास के निरीक्षण का कार्य लगातार रखें जारी।


साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित।


मोहला 19 अक्टूबर 2022। कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तथा राज्योत्सव की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य, राजस्व, जनसंपर्क, कृषि एवं उद्यानिकी सहित सभी विभाग शासन की योजनाओं से संबंधित विकास प्रदर्शनी लगाएंगे एवं जनसामान्य को शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विभाग अपने स्टाल में स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। राजस्व विभाग भुईयां पोर्टल के माध्मय से नामांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का समावेश करें। उन्होंने राज्योत्सव के लिए पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव में दूरस्थ अंचल से आने वाले आम जनता को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने शासन के फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिटफंड कंपनी में निवेशकों की राशि वापस करने के लिए आवेदन लेने तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा। उक्त बातें कलेक्टर श्री जयवर्धन ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही। 

कलेक्टर श्री जयवर्धन ने कहा कि वनाधिकार पट्टा के अंतर्गत वनांचल के रहवासियों को भूमि स्वामी का अधिकार मिल जाएगा। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए करें। आश्रम एवं छात्रावास के निरीक्षण का कार्य लगातार जारी रखें। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दायरा बढ़ाते हुए इस दिशा में विशेष कार्य करने की जरूरत है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक आम जनता को इस योजना से स्वास्थ्य सुविधाएं सहज उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि जिले में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने मानपुर क्षेत्र में देवगुड़ी विकास के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क एवं सी-मार्ट की तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, आवर्ती चराई, धान खरीदी, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, अन्य पिछड़ा वर्ग क्वांटीफाईबल डाटा सर्वे, रामायण मंडली पंजीयन, गिरदावरी, पैरादान, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेन्द्र साहू, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

---------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad