भाटापारा:- कल दिनाँक 18/10/2022 दिन मंगलवार को हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बलौदा बाज़ार भाटापारा जिला के प्रभारी श्री अमित शर्मा जी का सर्वप्रथम आगमन हमारे जिला बलौदा बाज़ार में समय दोपहर 12 बजे हुआ। तत्पश्चात बलौदा बाज़ार के छात्रों के साथ भेंट मुलाकात और बातचीत करने के बाद श्री अमित शर्मा जी दोपहर 2 बजे भाटापारा नगर में आगमन किये और उनके आगमन को लेकर सभी NSUI के कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जगह जगह चौक चौराहों में उनका स्वागत किया उसी दौरान स्वागत के अंतिम घड़ी पर अपने पूरे दल के साथ बहुत ही धूम धाम से बाजे गाजे एवं आतिशबाजी करते हुए,NSUI की नारे बाज़ी के साथ भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष के दावेदार NSUI युवा नेता शादाब जालियावाला ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री अमित शर्मा जी का स्वागत किया और स्वागत के दौरान पद यात्रा करते हुए शादाब जालियावाला ने अपने पूरे दल के साथ सभी कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष महोदय श्री अमित शर्मा जी को भाटापारा नगर के कांग्रेस भवन में लेकर प्रवेश किये,तत्पश्चात उनके आगमन के बाद कांग्रेस भवन में पूरे विधानसभा से आये छात्र छात्राओं की बातों को सुना गया।
उनकी जो तकलीफे आरही थी पढ़ाई के मामले में उन सभी का निवारण करने का आस्वासन दिया। अतः इस कार्यक्रम को NSUI शादाब जालियावाला जो कि भाटापारा विधानसभा के अध्यक्ष के लिए इनका नाम सबसे आगे है यह अपना कार्यक्रम को अपने और अपने कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सफल बनाया। मुख्य रूप से छात्र कार्यकर्ता जाफर चनिजा,सौरभ कामरी, करन साहू,लव देवदास, राजा पठान,समीर खान, विकास डहरिया, शिवा साहू,जिब्राहिल, पुरुषोत्तम देवांगन, आदर्श यदु,साहिल साहू और छात्रा कार्यकर्ता दुर्गेश्वरी सेन,श्रुति शर्मा,रश्मि ध्रुव,रिंकी साहू,झरना साहू,तनु यादव,रिया यादव,मेघा वर्मा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.