Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 17, 2022

केन्द्रीय दल ने किया खैरागढ़ क्षेत्र के गांवों का भ्रमण

 संजू महाजन के साथ सोमेश लहरें की रिपोर्ट


केन्द्रीय दल ने किया खैरागढ़ क्षेत्र के गांवों का भ्रमण



खैरागढ़ 17 अक्टूबर 2022-नवगठित जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत केन्द्रीय दल के द्वारा आज सोमवार को जिले के ग्राम-टेकापार विकासखण्ड-खैरागढ़ का भ्रमण किया गया। केन्द्रीय दल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत कृषकों के प्रक्षेत्र में लगे प्रदर्शन का निरीक्षण किया। प्रदर्शन अंतर्गत 43 कृषकों के द्वारा 50 हेक्टे. के क्लस्टर में इंदिरा जिंक राईस खेतों में लगाया गया था जिसका अवलोकन केन्द्रीय दल के द्वारा किया गया साथ ही केन्द्रीय दल के द्वारा मेड़ो पर लगी अरहर फसल की सराहना भी की गई। केन्द्रीय दल के द्वारा यह पूछने पर की जिंक राईस का क्या उपयोग है इस बारे में श्री आर के राठौर संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग दुर्ग के द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य शासन के द्वारा संचालित पोषण बाड़ी एंव अन्य योजनाओं में इस धान का उपयोग किया जाता है ताकि कुपोषण की समस्या कम की जा सके। भ्रमण के दौरान श्री आर के राठौर संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग दुर्ग, श्री जी एस धुर्व्रे उप संचालक कृषि जिला-राजनांदगांव, श्री राजकुमार सोलंकी उप संचालक कृषि जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, श्री विरेन्द्र कुमार ढहरिया अनुविभागीय कृषि अधिकारी खैरागढ़, श्री अनिमेश गावड़े वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड-खैरागढ़,श्री जीवन चंद्रवंशी कृषि विकास अधिकारी श्री भुनेष्वर कुर्रे ग्रामीण कृशि विस्तार अधिकारी क्षेत्र-मुढ़ीपार एंव कृषकगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad