राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मुख्यमंत्री ने की वोटिंग।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यालय राजीव भवन में मतदान किया।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है।
खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन और पार्टी के नेताओं का समर्थन हासिल है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर कांग्रेस में बदलाव को लेकर चुनाव में उतरे हैं।
कांग्रेस में हर 5 साल में अध्यक्ष पद का चुनाव होता है।
अध्यक्ष पद के मतदान के लिए आज मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा,रूद्र कुमार गुरु डां.शिव डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर, सहित प्रतिनिधियों ने मतदान किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.