बिलासपुर मरार पटेल समाज की परिक्षेत्र कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रिपोर्टर बैजनाथ पटेल (कोंचरा )
बेलगहना....पटेल मरार समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कोंचरा परिछेत्र मे संपन्ना हुआ। बिलासपुर जिला के सभी अतिथियों ने समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने की नसीहत दी। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्री कार्तिक ग्राम पटेल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित परिक्षेत्र पदाधिकारियों को मां शाकंभरी एवं श्री सिद्ध बाबा के समक्ष निर्भय, निस्वार्थ, धैर्य सेवार्थ,एवं समाज के प्रति ईमानदारी की शपथ दिलाई
कार्यक्रम के शुभारंभ मां शाकंभरी के पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात नवनिर्वाचित परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री सूख चंद पटेल ने अपने उद्बोधन मे सम्बोधित किया तथा बिलासपुर जिले के विभिन्न परिक्षेत्र में निवासरत मरार समाज के स्वजाती जन बावली, लोखंडी,नवापारा, रतनपुर,बहतर, अमलडीहा सोन, सिलपहरी,कोंचरा इन परिक्षेत्र के सामाजिक बंधुओं का उपस्थिति रहा तथा समाज को एक सूत्र में बांधकर सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में संगठित होकर समाजहित में कार्य करने को संकल्पित हुए । नए पदाधिकारियों को जो अवसर मिला है उसे निभाना होगा। व्यक्ति के जीवन में एक अवसर जरूर मिलता है। जिसका सदुपयोग करना चाहिए।
समाज हित में कार्य करें। सहज और सरल रहे। जो पदाधिकारी जितना झुकेगा, उतना आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कार्तिक राम पटेल जिला अध्यक्ष ने मरार समाज की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला समाज में शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाये और एक निश्चित समय पर योग्य लड़की लड़का का विवाह किया जाये और सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाया जाए जिससे आने वाले समय पर समाजिक सुधार होगा तो, लोग स्वमेव सामाजिक सहयोग के आगे आयेंगे। समाज के हर व्यक्ति समाज के लिए कुछ अच्छा जरूर सोचे जिससे समाज संस्कारिक हो। और अंत में समाजिक परिचर्चा किया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.