बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना ---- मध्य रात्रि में विद्युत स्टेशन से अज्ञात चोरों द्वारा वोल्टेज बूस्टर ट्रांसफार्मर से लगभग 120 किलो के आसपास कॉपर की चोरी की गई है, जो कि स्टेशन के तार फेंसिंग को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
विद्युत स्टेशन बेलगहना बिल्कुल सड़क से लगा हुआ है जिसका बखूबी फायदा चोरों ने उठाया है। चोरी के लिए सड़क की तरफ से ही फेंसिंग काटी गई है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी में निश्चित रूप से वाहन का प्रयोग हुआ है। कनिष्ठ यंत्री बेलगहना ने मामले में अपने कर्मचारियों के अच्छे व्यवहार के चलते किसी के ऊपर शक होने से इनकार किया है साथ ही यह भी कहा कि पुलिस जांच में किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.