Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 15, 2022

ओबीसी की जाति का जनगणना को लेकर ओबीसी महासभा हुए लामबंद...

ओबीसी की जाति का जनगणना को लेकर ओबीसी महासभा हुए लामबंद...

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/गौरेला:-प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम एवं प्रदेश पदाधिकारियों के सरगुजा संभाग दौरा कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर संभाग के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में आगमन हुआ। जिसमें गौरेला रेस्ट हाउस के सभाकक्ष में ओबीसी समाज के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक चली। प्रदेश पदाधिकारियों की टीम में से प्रदेश महासचिव ओबीसी जनक राम के द्वारा राष्ट्रीय जनगणना 2021 के जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी की पृथक से कोड नंबर नहीं होने पर ओबीसी की जातिगत जनगणना नहीं होने से पूरे ओबीसी समाज में रोष व्याप्त है। तथा ओबीसी की लागू आरक्षण में क्रीमी लेयर की बाध्यता को असंवैधानिक करार दिया जाता है ।राजनांदगांव जिला अध्यक्ष खिलेश्वर पाल द्वारा सभा को संबोधित करते हुए ओबीसी महासभा के विजन संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी पर प्रकाश डाला ।प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबीसी महावीर के द्वारा किसी भी संगठन की मजबूती उनकी वित्तीय मजबूती पर निर्भर करती है। प्रदेश सचिव ओबीसी मनसुख दास जी ने संगठन की शक्ति पर विस्तार से जानकारी दिया। बालोद जिला के महासचिव ओबीसी लेखराज ने सामाजिक जन जागरूकता की दिशा में पहल किए जाने पर जोर दिया ।अंत में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम ने आजादी के बाद से ओबीसी समाज के साथ हो रहे अन्याय ओबीसी महासभा के उद्देश्यों विजन एवं मिशन पर विस्तार से जानकारी देते हुए। जातिगत जनगणना मंडल कमीशन आर्टिकल 340 एवं समाज में जन्म लिए हर ओबीसी का यह नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए ओबीसी समाज को जागरूक करने की दिशा में आवश्यक पहल किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। ओबीसी समाज के मुद्दों को आम चर्चा का विषय बना कर बच्चे बच्चे एवं घर घर तक ओबीसी महासभा अधिकार आंदोलन को पहुंचाने हेतु संकल्पित किया, साथ ही बीपी मंडल के 40 बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुआ ।ओबीसी महासभा द्वारा प्रति माह दिए जा रहे हैं ,ज्ञापन का सरकारों पर असर को भी लोगों को बताया गया जीपीएम जिला के जिला संरक्षक किशुन यादव ने मंडल कमीशन के आंदोलन को कमंडल यात्रा में भटकाने पर अपने उद्बोधन दिए। सभा का संचालन जीपीएम के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओबीसी ओमप्रकाश यादव के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर फूल माला से स्वागत किया गया उक्त सभा को जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप ने आभार व्यक्त किया उक्त सभा में जिला उपाध्यक्ष हेमंत केवट के अनुज के आकस्मिक निधन पर सभा के अंत में शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । कार्यक्रम में मुख्यरूप से गोरेलाल टांडिया जिला महासचिव संदीप साहू जिला महासचिव ,राधेश्याम यादव मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष, नवीन विश्वकर्मा पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष, सोनू यादव गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष, दिलीप यादव जिला सचिव, दीपेंद्र यादव जिला सचिव ,राधा यादव महिला मोर्चा पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष, सगुन यादव मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा ,राधे यादव ,राम यादव ,कान्हा श्रीवास, अमित श्रीवास ,राकेश यादव और बड़ी संख्या में ओबीसी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad