फूड पॉइजनिंग के बाद घर पर समय गंवाया, एक ही परिवार के दो की गई जान, दो को स्वास्थ्य दल ने करवाया अस्पताल में भर्ती बचाई जान
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनता से की खान-पान व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने व किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच व उपचार कराने की अपील
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव भर में किया गया सर्वे, एक ही परिवार के चार वयस्क आये हैं चपेट में, तीन बच्चे स्वस्थ
कवर्धा 2 अक्टूबर 2022। बोड़ला ब्लॉक के मुड़घुसरी पंचायत के आश्रित 111 आबादी के ग्राम बंजरिया के 9 सदस्यीय एक परिवार में 4 वयस्कों की तबियत विगत 30 सितंबर को अचानक बिगड़ गई, जिसमें ससुर और बहू की जान चली गई है और दो लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में भर्ती हैं। चिकित्सकों की मानें तो दोनों भर्ती मरीजों की हालत ख़तरे से बाहर है। उक्त घटना के तत्काल बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा त्वरित रूप से बंजरिया गाँव व आस-पास के गावों में सर्वे किया गया एवं बोड़ला सेक्टर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण गाँव में शिविर लगाकर ग्रामवासियों की जाँच की गई। जाँच में सभी 109 ग्रामवासी स्वस्थ पाए गए।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.