कलेक्टोरेट परिसर में गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती मनाई गई
कलेक्टर ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
कवर्धा, 02 अक्टूबर 2022। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती कबीरधाम जिले में मनाई गई। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिला कार्यालय के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं श्री शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कलेक्टर श्री महोबे ने इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के जंयती की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में इन महान पुरूषों द्वारा दिए गए उद्देश्यों, विचारों और संस्कारों कों अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ आजादी ही नही थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी। उस कल्पना को लोगों द्वारा सेवा भाव ढंग से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होने कहा कि यदि हम सब लोग गांधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करलें तो निश्चित ही हमारा देश और तरक्की करेगा तथा समाज में खुशहाली आएगी। गांधी जी एवं शास्त्री के पदचिन्हों तथा सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है, इसलिए आज के युग में भी समाज में बेहतर काम करते है उन्हे पहचान अवश्य मिलती है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री दीप्ती गोते, कलेक्टोरेट अधीक्षक श्री राजेन्द्र धुर्व्रे, सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.