Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 23, 2022

पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह नें वीर शहीदों के घर जाकर परिजनों से किये मुलाकात।



दीपावली त्योहार के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा भेजें गये शुभकांमना "संदेश पत्र" को शहीदों के परिजनों को सम्मान पूर्वक प्रदान कर दीपावली त्यौहार की दी गई बधाई।



दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर पर कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा कार्यालयीन अधिकारी जवानों के साथ आज दिनांक-23.10.2022 को पुराना पुलिस लाइन में निवासरत शहीद आरक्षक श्री झल्लू प्रसाद नेवले तथा शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मरावी के घर जाकर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा शहीद परिवारों को दीपावली त्यौहार के अवसर पर भेजे गये संदेश पत्र, मिष्ठान व अन्य उपहार को वीर शहीदों के परिजनों को सम्मान पूर्वक भेंट कर शहीद आरक्षक श्री झल्लू प्रसाद नेवले की धर्मपत्नी श्रीमती संध्या नेवले व सुपुत्र श्री जितेंद्र नेवले तथा पुत्रवधू एवं शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मरावी की सुपुत्री संगीता मरावी से सहानुभूति पूर्वक चर्चा किया गया एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या यदि है, तो बेझिझक होकर कह सकते हैं, जिसका तत्काल समाधान भी किया जाएगा। जिस पर शहीद परिवार जनों के द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या न होना बताया गया तथा पुलिस अधीक्षक का घर आकर उनके साथ घर के मुखिया की भांति बैठकर चर्चा करने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया गया। 


इस अवसर पर निरीक्षक (एम.) श्री वीरेंद्र तारम, स्टेनो श्री युवराज आसटकर, एस.आर.सी. श्री सुनील राव, एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/जवान उपस्थित रहकर शहीद परिवार के सदस्यों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।



CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad