*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
रायपुर -हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली को माना जाता है।
पांच दिनों तक चलने वाला यह पर्व भाईदूज तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह त्यौहार छठ पूजा तक चलता है।
छठ पर्व या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष कि षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है।
सूर्योपासना का यह अनुपम पर्व मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्व है,अब यह पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
बिहार में हिन्दुओं द्वारा मनाए जाने वाले इस पर्व को अन्य धर्मावलंबी भी पूरी श्रृद्धा के साथ मनाते हैं।
मान्यताओं के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल से हुई थी।इसकी शुरुआत सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य देवता की पूजा करके की थी।कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे और वे रोज घंटों कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य देवता को अर्घ्य देते थे। सूर्य देवता की कृपा से ही वे महान योद्धा बने।
आज भी छठ में यही परम्परा प्रचलित है।छठ के मौके पर सूर्य देवता की आराधना फलदायी मानी गई है।
यह पर्व चार दिनों तक चलेगा।
28अक्टूबर 2022-नहाय खाय
29अक्टूबर2022-खरना
30-अक्टूबर 2022-अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य
31-अक्टूबर-अंतिम दिन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य।
लोक आस्था का यह पर्व पूरे विश्व में प्रचलित हो गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.