जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने अपने गृह ग्राम जोशीलमती में गौरा गौरी पूजन में हुए शामिल, ग्रामीणों ने निकाली भव्य विसर्जन यात्रा
छुरिया ..राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के गृह ग्राम जोशीलमती में हर्षोल्लास के साथ गौरा गौरी का पूजन धूमधाम से किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू शामिल हुई और उन्होंने ग्राम व जिले वासियों को दीपावली की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश व प्रसंन्नता के पर्व दीपावली पर बहुत-बहुत मंगल कामनाएं। धन, वैभव ,यश ,ऐश्वर्य के साथ दीपावली पर मां महालक्ष्मी आपकी सुख संपन्नता, स्वास्थ्य व हर्षोल्लास में वृद्धि करें ।समाज में गौरा गौरी पूजन का विशेष महत्व है रात भर खुशियां मनाते हैं .रात भर शहनाई बजती है ।पूजन, जस गीत गाकर दूसरे दिन गौरा गौरी विसर्जन यात्रा निकालते हैं। मान्यता है कि गौरा गौरी की शादी करने पर समाज, घर परिवार में समृद्धि आती है. विघ्न, संकट दूर होता है। छत्तीसगढ़ में दीपावली के मौके पर गौरा गौरी पूजन का विशेष महत्व है। रात भर पूजन जस गीत गाकर दूसरे दिन निकलती है गौरा गौरी का विसर्जन यात्रा ।तलाब से मिट्टी लाकर करते हैं दीपावली की रात गौरी गौरा की स्थापना ।पूरी रात जश्न मनाने के बाद अगले दिन गाडा बाजा बजाते हुए जस गीत गाते हुए प्रतिमा को तालाब में विसर्जित किया जाता है। दीपावली पर जहां माता लक्ष्मी की पूजा घर-घर में की जाती है। वही गांव में मोहल्ले के चौक जिन्हें गौरा गौरी चौक कहा जाता है वहां पर माता पार्वती व भगवान शंकर की प्रतिमा को स्थापित करके पूजा अर्चना की जाती है।
राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.