डोंगरगढ़- विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में दीपावली त्यौहार को लेकर बड़ी ही धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलिहापुरी (नवा) ग्राम माटेकटा, पिंनकापार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा पहुंचे
कार्यक्रम की श्री गौरी गौरा महाराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया और सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली गोवर्धन पूजा अथवा भाई दूज की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया
साथ ही गांव के युवा समितियों के द्वारा अपने संस्कृति परंपरा को बनाए रखने हेतु धार्मिक एवं संस्कृतिक आयोजन कर
गांव में भाईचारा प्रेम, और एकता बनाए रखने का कार्य कर रहा है वह बहुत ही सराहनीय है
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरपंच कोलिहापुरी रंभा बाई वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत पिपरिया निर्मला बाई सहारे सरपंच पिंकानपार भारती बाई पटेल युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष भाई बलेश्वर नेताम ,रमेश साहू प्रतिनिधि, हरीशचंद्र पराधि परमेश्वर साहू शिव कुमार वर्मा सुरेश सहारे प्रकाश साहू नीरा साहू एवं बड़ी संख्या में समस्त ग्राम वासि उपस्थिति थे
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.