विधायक डॉ केके ध्रुव व रामकुमार यादव पहुंचे गोवा,गोवा के पर्यटन मंत्री कोआदिवासी नृत्य महोत्सव का दिया निमंत्रण...
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट
CNI NEWS जीपीएम/भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के ही नहीं बल्कि देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री में से एक है। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा,तीज त्योहार, खेल,नृत्य आदि को जीवंत करने में उनका खासा योगदान रहा है।उन्होंने छत्तीसगढ़ की इन शैलियों को देश विदेश में एक नई पहचान दी है।फिर चाहे वह सीएम हाउस में तीज पोरा का त्योहार हो या गोवर्धन पूजा अथवा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सभी प्रकार के त्योहार,उत्सवों, खेलों आदि को शासन प्रशासन के सहयोग से महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।अभी छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियां जोरो से चल रही है।पिछले वर्ष भी जब प्रदेश की राजधानी रायपुर में इसका आयोजन हुआ था तो देश के सभी जनजातीय बाहुल्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक को इस आदिवासी नृत्य महोत्सव का निमंत्रण दिया गया था। इस वर्ष भी आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अपने विधायकों व मंत्रियों को इस महोत्सव में आमंत्रण देने के लिए जनजातीय बाहुल्य प्रदेशों में भेजी है। निमंत्रण के इसी कड़ी में मरवाही के लोकप्रिय विधायक डॉ केके ध्रुव व चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ध्रुव आज छत्तीसगढ़ सरकार का निमंत्रण लेकर गोवा पहुंचे।यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से गोवा के सांस्कृतिक व पर्यटन मंत्री गोविंद गौढे को आदिवासी नृत्य महोत्सव का निमंत्रण दिया जिसे गोवा सरकार के मंत्री ने सहजता से स्वीकार कर लिया। इस दौरान गोवा के मंत्री गोविंद गौडे ने विधायक डॉ केके ध्रुव व विधायक रामकुमार से बड़े आत्मीय भाव से मिले।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.