राजश्री गुटखा और पान मसाला खाओ, कैंसर बुलाओ प्रतिबंध नाममात्र, शिवनी में पनप रहा गुटखा कारोबार
सी एन आई न्यूज सिवनी से ब्यूरो रिपोर्ट - शिवनी 28 अक्टूबर 2022 - गुटखा एवं पान मसाला में निकोटिन युक्त विषैला पदार्थ होने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्रदेश में राजश्री गुटखा व पान मसाला पर प्रतिबंध है। कानून होने के बाद कुछ लोग खुलेआम राजश्री गुटखा, पान-तंबाकू का व्यापार कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की अनदेखी से गुटखा माफिया का धंधा खुलेआम चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करके खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत तंबाकू वितरण, संग्रह, उत्पादन, स्टॉक और क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध घोषित किया था। जर्दा, गुटखा व तम्बाकू के सेवन पर उच्चतम न्यायालय ने 3 अप्रेल 2013 को प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद उत्पादक एवं विक्रेता गुटखा और पान मसाला को अलग अलग थैली में बेचने लगे। शिवनी में किराना की दुकान, होटल, ढाबा, चाय-लॉरी व फुटकर विक्रेताओं के पास मांगने पर राजश्री गुटखा एवं पान मसाला के पैकट्स आसानी से मिल जाते हैं। यहां गुटखा का व्यापार रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेडर्स से हो रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.