शफीक खान के घर से सागौन का जखीरा जप्त
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
28, 2022
सिवनी। चोरी छुपे पेड़ों की कटाई कर कीमती लकड़ी बेचने का काम बदस्तूर जारी है। पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ वन परिक्षेत्र के अमले ने गुरुवार को चंद्रपुर गांव के एक मकान में दबिश देकर बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की है। लकड़ियों को घर में छिपाकर रखा गया था।
हालांकि लकड़ी की नापजोख शाम तक जारी रही। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितनी लकड़ी जब्त हुई है। हालांकि दो घन मीटर लकड़ी होने का अनुमान जताया गया। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है।
वन विभाग के अनुसार मुखबिर से खबर मिली थी कि चंद्रपुर निवासी शफीक खान के घर पर अवैध रूप से सागौन रखी गई है। टीम बनाकर घर पर दबिश दी गई तो बड़ी मात्रा में सागौन मिली। हालांकि कार्रवाई के पहले ही वह भाग गया। बताया गया कि शफीक काफी समय से लकड़ी काटने का काम करता है। वह चोरी छिपे लकड़ियों की सप्लाई करता है। हालांकि उसके पकड़े जाने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.