डोंगरगढ के विधायक भुनेश्वर बघेल के हाथों हुआ सिवनी में मंच का लोकार्पण
विधायक भुनेश्वर बघेल ने आज दुर्गा अष्टमी हवन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
डोगरगढ़ के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल आज अपने क्षेत्र के दौरे पर रहे वे सिवनी पहुच कर माँ दुर्गा मंच का लोकार्पण किया जिसके पश्चात वे दुर्गाष्टमी हवन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और विधि विधान से मां दुर्गा, मां शीतला की पूजा अर्चना की साथ ही सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा के कई रूप हैं और आगे कहा गांव में सभी समाज के लोग रहते हैं। और एक दूसरे के कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं। यही हमारी संस्कृति है प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ के संस्कृति, परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है ।
छत्तीसगढ़ के किसान और आम जनता खुश है एवं ग्रामीणों की मांग के अनुरूप शीतला के पास मंच के लिए 3 लाख, एवं समुदायिक भवन के लिए 6,30 लाख ,दुर्गा उत्सव समिति को नगद 10 हजार दिए तथा कृष्ण यादव की पढ़ाई में विशेष सहयोग देने का आश्वासन भी उनके द्वारा दिया गया इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष लता साहू, विधायक प्रतिनिधि आरती वर्मा, गोकरण वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी श्यामसाय टाडेकर, राजू सिंह राजपूत ,लाला वर्मा, सरपंच गोमती मरकाम, गौतम वर्मा ,दयाल साहू ईश्वर साहू , पतराम वर्मा, सालिक मरकाम, दिनेश खुटरे, पुसऊ रजक ,कुंवर बाई एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.