Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 15, 2022

विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लिए बनेगी विशेष विकास परक कार्ययोजना


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विशेष पिछडी जनजाति समूह के विकास के लिए बनाई जाने वाली कार्य योजना में राज्य शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को शामिल किया जाए। उन्होंने कार्ययोजना में अनुसूचित क्षेत्र के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण के विभिन्न कार्यों को शामिल करने कहा है।  इस संबंध में उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टरों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों से विस्तार से चर्चा कर शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश मुख्य सचिव ने जनजाति समूह मद के अंतर्गत कार्ययोजना तैयार करने हेतु गठित समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, आदिवासी विकास विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस.भारतीदासन, आयुक्त आदिम जाति तथा विकास विभाग सुश्री शम्मी आबिदी, संचालक कृषि श्री अयाज तम्बोली, विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन श्री जनक प्रसाद पाठक सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।  

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad