Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 15, 2022

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव बारह नवंबर को

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली - चुनाव आयोग ने आज हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुये कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान और 08 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव के लिये अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और अभ्यर्थी 29 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही सरकारी घोषणाओं और नई भर्तियों पर भी रोक लग गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग सही तरीके से चुनाव करवाने के लिये प्रतिबद्ध है। यदि किसी के पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी दूसरे अन्य दस्तावेजों के सहारे वोट डाल सकते हैं। इलेक्शन फेयर और सही तरीके से करवाने का प्रयास करेंगे। कोविड की स्थिति अब बड़ी चिंता नहीं , लेकिन एहतियाती कदम जारी रखे जायेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैम्प , पेयजल एवं छायांकित क्षेत्र व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा। कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाना है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जायेगी। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिये पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। वोट की गोपनीयता से समझौता किये बिना प्रक्रिया की जायेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया को भी तथ्यों की परख के बाद पब्लिश करने की सलाह देते हुये कहा कि फेक न्यूज पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा की 68 सीटों में से 17 सीटें एससी वर्ग और 03 सीटें एसटी वर्ग के लिये आरक्षित हैं। आयोग ने बताया हिमाचल में 55.07 लाख वोटर हैं , इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलायें हैं। इसके अलावा इन वोटरों में सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 , पीडब्ल्यूडी की संख्या 56,001 है। वहीं 80 साल से ज्यादा उम्र के 01.22 लाख मतदाता हैं और  1184 मतदाता ऐसे हैं , जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। आयोग ने बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग कोरोना संक्रमित या दिव्यांग , जो वोट देना चाहते हैं लेकिन पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं , आयोग ऐसे वोटरों के घर जाकर उन्हें मतदान करने की सुविधा देगा। इस दौरान वोटिंग की विडियोग्राफी भी की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad