Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 6, 2022

ग्राम कुम्हारी में दुर्गा उत्सव के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया....

ग्राम कुम्हारी में दुर्गा उत्सव के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया....

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट 

CNI NEWS जीपीएम/मरवाही समीपस्थ ग्राम कुम्हारी में दुर्गा उत्सव का पर्व धूम धाम से मनाया गया।इसी तारतम्य में षष्टी के दिन ग्राम के बीच में दुर्गा चौरा में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में ग्राम कुम्हारी से वरिष्ठ कवि शिवप्रसाद राय,मरवाही से सेवानिवृत्त शिक्षक नेम सिंह कौशलेष,युवा कवि आशुतोष मौर्य एवं हर नारायण साहू ने कविता पाठ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत साहू जी के द्वारा कब होही तोर दर्शन मईया देवी गीत के साथ किया गया। उसके पश्चात युवा कवि आशुतोष मौर्य के द्वारा हास्य व्यंग्य "मैं कका हूँ" पाठ कर श्रोताओं ताली बजाने में मजबूर कर दिया।

वरिष्ठ कवि शिवप्रसाद राय के द्वारा "बिटिया माँग रही अधिकार एवं चाँद का व्याह'' कविता का वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ कवि नेम सिंह कौशलेष के द्वारा स्वतंत्रता पर कविता पाठ किया गया। अंत में साहू जी के द्वारा सुमधुर देवी गीत सुनाया गया। मंचासिन कवियों को दुर्गा समिति के सदस्यों द्वारा श्री फल भेंटकर सम्मानित किया गया। सप्तमी के रात में रतनपुर से आये कलाकारों के द्वारा मनमोहक झांकी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्येश चौबे एवं शिक्षक विनय राय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रोत्तम पाव,जनपद सदस्य सुश्री उमा पाव,सरपंच सहसराम वाकरे,दुर्गा समिति के सदस्य घनश्याम उपाध्याय,दीपेश प्रजापति,नेमचंद गुप्ता,पवन यादव,चिकी राय,अजय नामदेव,पुरुषोत्तम रजक,बबलू प्रजापति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad