रिपोर्टर ... राधेश्याम शर्मा
स्थान .छुरिया छत्तीसगढ़
जवानों के कैंप में अष्टमी पर आयोजित हुआ भंडारा कार्यक्रम
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल जोब कैंप में हुआ भंडारा का आयोजन
आईटीबीपी के जवानों ने आयोजित किया भंडारा प्रसादी कार्यक्रम।
जोब में जवानों के कैंप में विशाल भंडारा हुआ आयोजित
छुरिया - छुरिया ब्लाक मुख्यालय अंतर्गत वनांचल क्षेत्र ग्राम जोब में स्थित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के कैंप के जवानों ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज अष्टमी को कैंप में विशाल भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
श्री विजेंद्र सिंह उप सेनानी जोब COB कमांडर की अगुवाई मे नवरात्रि के अवसर पर कैंप में स्थित मंदिर के प्रांगण में पुजा अर्चना व भंडारा प्रसादी कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें कैंप के जवानों ने बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक ग्रामीणों को और बालिकाओं को प्रसाद वितरण किया ।
व नौकन्या बालिकाओं को श्रृंगार भेंट किया। भंडारा प्रसादी कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण जनता बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ नागरिक व पुलिस चौकी जोब व कैंप के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.