एलसीआईटी कॉलेज की फुटबॉल टीम घोषित
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर ने उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 2022-23 के लिए आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी फुटबॉल टीम का गठन किया है इस संबंध में जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि सेक्टर लेवल पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 7 अक्टूबर 2022 को डी पी विप्र महाविद्यालय की मेजबानी में रेलवे के फुटबॉल ग्राउंड में सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा
इस सेक्टर लेवल प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर ने अपनी टीम का गठन ट्रायल आधार पर 16 सदस्यीय टीम का गठन किया है
सेक्टर लेवल पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेंगे जो 13 अक्टूबर को फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट पंडित रविशंकर शुक्ल की मेजबानी में रायपुर में आयोजित होगी एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर की फुटबाल टीम ने पिछले वर्ष आयोजित इंटर कालेज प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया था इस साल भी टीम फाइनल की प्रबल दावेदार टीम में है एलसीआईटी कि घोसित टीम में - जी . रोहन (कप्तान), अजितेश यादव, संस्कार यादव, शिशिर राज श्रीवास, ओम चन्द्राकर, सैनी बारा, नवीन सोनवानी, ऋषि गोयल, हनुमान राठौर, वंश, ऋषभ इंग्ले, सक्षम सिंह , यश अग्रवाल आदि टीम में शामिल है सेक्टर लेवल पर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए महाविद्यालय संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उप संस्था प्रमुख अंकित जैन, टी एस चैयरमेन उपकार राय , महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला, उप प्राचार्य अभिनव पाल , इंजीनियरिंग विभाग प्राचार्य डॉ. श्रुति राठौर , उप प्राचार्य शुभी श्रीवास्तव कामर्स विभाग प्रमुख आदिल डल्ला, ला विभाग प्रमुख डॉ. अभिनव प्रधान, साइंस विभाग प्रमुख अभिषेक केशरवानी , कला विभाग प्रमुख जी एस पटनायक नीरज सोनी , संजय व शैलजा रेड्डी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.